लिस्टिंग के बाद पहली बार ₹1000 से नीचे लुढ़का पेटीएम का शेयर, बाद में दिखी तेज़ी

पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के शेयर नवंबर में लिस्टिंग के बाद पहली बार शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में ₹1000 से नीचे लुढ़क गए। शुक्रवार को ₹995/शेयर का अब तक का न्यूनतम स्तर छूने के बाद फिर इसके शेयर चढ़े। 2 महीने से कम समय में इसका शेयर आईपीओ इश्यू प्राइस ₹2150 से 50% से अधिक टूट चुका है।