inshorts

लिस्टिंग प्राइस से 75% टूटे पेटीएम के शेयर, 10 वर्षों में बड़े आईपीओ में सबसे बड़ी गिरावट

पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के शेयर लिस्टिंग प्राइस से करीब 75% लुढ़क चुके हैं। बकौल ब्लूमबर्ग, 2012 के बाद इतनी धनराशि जुटाने के लिए दुनियाभर में लाए गए विभिन्न आईपीओ में पहले साल में पेटीएम की यह गिरावट सबसे बड़ी है। गौरतलब है, 23 नवंबर को पेटीएम के शेयर ने ₹440 का अपना सर्वकालिक निचला स्तर छुआ था।