लुइस हैमिल्टन ग्रां प्री के दौरान हुए हादसे में बचे, क्रैश में उनके सिर पर लैंड हुई कार

इटैलियन ग्रां प्री के दौरान 7 बार के फॉर्मूला वन विश्व चैंपियन लुइस हैमिल्टन के प्रतिद्वंद्वी मैक्स वर्स्टापेन की कार क्रैश होकर हैमिल्टन के सिर पर लैंड हुई। इस क्रैश में किसी गंभीर चोट से बचे हैमिल्टन ने कहा, "मैं...भाग्यशाली हूं...मेरी गर्दन में थोड़ा दर्द है...सिर में ज़्यादा दर्द है लेकिन मैं ठीक हो रहा हूं...सभी शुभचिंतकों का धन्यवाद।"