7 बार के फॉर्मूला वन विश्व चैंपियन लुइस हैमिल्टन ने सोची में रशियन ग्रां प्री से पहले अभ्यास के दौरान गलती से एक मैकेनिक को अपनी रेस कार से टक्कर मारने का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। हैमिल्टन ने लिखा, "मैंने 14 वर्षों में पहली बार किसी मैकेनिक को टक्कर मारी है...मैं काफी डर गया था और चिंतित था।"