लुधियाना के गैस लीक हादसे के मृतकों के परिजन को ₹20-₹20 लाख दे ज़िला प्रशासन: एनजीटी

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने लुधियाना (पंजाब) में ज़हरीली गैस लीक होने से 11 लोगों की मौत के बाद ज़िला प्रशासन को मृतकों के परिजन को ₹20-₹20 लाख का मुआवज़ा देने का निर्देश दिया है। एनजीटी ने इस मामले की जांच के लिए पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रमुख की अध्यक्षता में 8 सदस्यीय संयुक्त फैक्ट-फाइंडिंग कमिटी भी बनाई है।