लुफ्थांसा के उड़ानें रद्द करने पर दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों ने किया प्रदर्शन, सामने आईं तस्वीरें

पायलटों की हड़ताल के चलते जर्मन कैरियर लुफ्थांसा द्वारा उड़ानें रद्द करने की घोषणा के बाद दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर गुरुवार देर रात अफरा-तफरी का माहौल हो गया। एयरपोर्ट में 700+ यात्रियों व टर्मिनल-3 के बाहर उनके परिजनों ने प्रदर्शन किया जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। बकौल पुलिस, "म्यूनिख व फ्रैंकफर्ट की 2 फ्लाइट बिना सूचना कैंसल की गईं।"