पुलिस ने इंदौर (मध्य प्रदेश) में सरेराह लूटपाट के दौरान एक रियल एस्टेट कंपनी के अधिकारी देवांशु मिश्रा की चाकू घोंपकर हत्या के मामले में एक ट्रांसजेंडर समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। डीआईजी मनीष कपूरिया ने बताया कि आरोपी नशे के आदी हैं और ड्रग्स खरीदने के वास्ते रुपयों के इंतज़ाम के लिए उन्होंने वारदात को अंजाम दिया।