लूडो और योग के सहारे सुरंग में बिताए 17 दिन: पीएम से उत्तराखंड में बचाए गए मज़दूर
उत्तराखंड की सिल्क्यारा सुरंग से निकाले गए मज़दूरों ने पीएम मोदी से बातचीत के दौरान अपनी 17-दिनों की दिनचर्या को लेकर जानकारी दी है। एक मज़दूर ने कहा कि हम समय बिताने के लिए फोन में लूडो खेलते थे। दूसरे मज़दूर ने बताया, "सुरंग की लेन करीब ढाई किलोमीटर लंबी थी जिसमें हम सुबह टहलते थे फिर योगा करते थे।"