लूडो खेलने की आदी पत्नी ने खुद को दांव पर लगाया, मकान मालिक से हारी: यूपी का शख्स
प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) में लूडो खेलने की आदी एक महिला ने खुद को दांव पर लगा दिया और वह मकान मालिक से हार गई। महिला के पति के अनुसार, वह रोज़गार के लिए 6 महीने पहले जयपुर गया था और भेजे गए पैसों से पत्नी जुआ खेलती रही। बकौल पति, महिला अब मकान मालिक के साथ रह रही है।