पुलिस ने बताया कि मुंबई की एक लोकल ट्रेन में लूडो खेलने को लेकर हुई बहस के बाद 2 जुड़वां भाइयों ने बुधवार को एक सहयात्री की पिटाई की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बकौल अधिकारी, बोरीवली जीआरपी ने उनकी पहचान कर ली है और उनके खिलाफ धारा 160 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।