लेंसकार्ट के सह-संस्थापक ने 'सीए से दूर रहें' वाले बयान के लिए माफी मांगी

एक रिऐलिटी टीवी शो में दिए गए 'सीए से दूर रहें' वाले बयान की आलोचना के बाद लेंसकार्ट के सह-संस्थापक पीयूष बंसल ने माफी मांगी है। बंसल ने कहा, "वह मज़ाक में कही गई बात थी जिसका गलत संदर्भ निकाला गया।" बकौल बंसल, उनके पिता, बहन व लेंसकार्ट के सीएफओ भी सीए हैं और कंपनी उन पर निर्भर है।