लेंसकार्ट ने फंडिंग के ज़रिए जुटाए $10 करोड़, मूल्यांकन बढ़कर हुआ $4 अरब से अधिक

नियामकीय फाइलिंग से पता चला है कि पीयूष बंसल की अगुआई वाले लेंसकार्ट ने हालिया फंडिंग राउंड में ₹760 करोड़ ($10 करोड़) जुटाए हैं। इस फंडिंग राउंड के बाद लेंसकार्ट का मूल्यांकन बढ़कर $4.3 अरब हो गया है। गौरतलब है कि सॉफ्टबैंक समर्थित लेंसकार्ट 2010 में अपनी स्थापना के बाद से अब तक $90 करोड़ से अधिक जुटा चुका है।