विख्यात कथाकार और लेखिका मन्नू भंडारी का सोमवार को निधन हो गया। 3 अप्रैल 1931 को जन्मीं मन्नू भंडारी 'महाभोज' और 'आपका बंटी' रचनाओं के लिए सबसे ज़्यादा जानी जाती हैं व उनकी एक कहानी 'यही सच है' पर डायरेक्टर बासु चटर्जी ने 1974 में 'रजनीगंधा' फिल्म बनाई थी। आरजेडी सांसद मनोज झा ने लिखा, "युग का अंत...अलविदा मन्नू भंडारी।"