लेटेंट व्यू का आईपीओ 326 गुना हुआ सब्सक्राइब, भारत का सर्वाधिक सब्सक्राइब्ड आईपीओ बना

डेटा ऐंड ऐनालिटिक्स कंपनी लेटेंट व्यू ऐनालिटिक्स का ₹600 करोड़ का आईपीओ पारस डिफेंस ऐंड स्पेस टेक्नोलॉजीज़ को पीछे छोड़ते हुए भारत का अब तक का सर्वाधिक सब्सक्राइब्ड आईपीओ बन गया है। इसका आईपीओ आखिरी दिन शुक्रवार तक 326.49 गुना सब्सक्राइब हुआ। आईपीओ में 1.75 करोड़ शेयरों की पेशकश के मुकाबले 572 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।