लेपर्ड ईल के सीटी स्कैन की तस्वीर अमेरिका के चिड़ियाघर ने शेयर की, हुई वायरल
अमेरिका के पॉइंट डिफायंस ज़ू ऐंड एक्वेरियम ने लेपर्ड ईल के सीटी स्कैन की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की जो वायरल हो गई है। चिड़ियाघर ने लिखा, "चिड़ियाघर के पशु चिकित्सक...को ईल के मुंह में कुछ जमा हुआ दिखा जो संभवतः दांत टूटने के कारण हो सकता है।" एक यूज़र ने कमेंट किया, "मुझे लगा कि यह कोई आर्ट है।"