लेबनान से प्रवासियों को ले जा रही एक नाव गुरुवार दोपहर सीरिया के तट पर डूब गई। हादसे में कम-से-कम 34 प्रवासियों की मौत हो गई जबकि करीब 20 लोगोें को बचा लिया गया है। सीरियाई स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बचाए गए लोगों का टार्टस के अस्पताल में इलाज चल रहा है। बकौल रिपोर्ट्स, नाव में 120-150 लोग सवार थे।