लेवर कप में राफेल नडाल व रॉजर फेडरर को सलाह देते नोवाक जोकोविच की तस्वीर हुई वायरल

लेवर कप में डबल्स मैच के दौरान राफेल नडाल और रॉजर फेडरर को सलाह देते नोवाक जोकोविच की तस्वीर वायरल हो गई है। यह मैच फेडरर के प्रोफेशनल करियर का आखिरी मैच था। एक फैन ने तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "टेनिस का सबसे खूबसूरत नज़ारा!" एक अन्य ने लिखा, "भाग्यशाली हूं कि इन तीनों को खेलते देखा है!"