inshorts

लेवांडोव्स्की ने दागा विश्व कप का अपना पहला गोल; पोलैंड ने सऊदी अरब को 2-0 से हराया

फीफा विश्व कप-2022 में पोलैंड ने सऊदी अरब को 2-0 से हराया है। इस मैच में पोलैंड के फॉरवर्ड रॉबर्ट लेवांडोव्स्की ने विश्व कप का अपना पहला गोल किया और यह गोल उन्होंने 82वें मिनट में दागा। इससे पहले फीफा विश्व कप-2022 में मंगलवार को सऊदी अरब ने लियोनेल मेसी की अगुआई वाली अर्जेंटीना को 2-1 से हराया था।