गांधी जयंती पर शनिवार को लेह (लद्दाख) में एक पर्वत पर 225-फीट लंबे और 150-फीट चौड़े राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को स्थापित किया गया जिसका अनावरण उप-राज्यपाल आर.के. माथुर ने किया। 1,000-किलोग्राम वज़नी यह तिरंगा दुनिया का खादी से बना सबसे बड़ा तिरंगा है। इस मौके पर सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे भी मौजूद रहे जो दो-दिवसीय लद्दाख दौरे पर हैं।