कंबोडिया में लैंडमाइंस और विस्फोटक का सूंघ कर पता लगाने वाले स्वर्ण पदक से सम्मानित चूहे का निधन हो गया है। मगावा ने अपने करियर में 42 फुटबॉल पिच के बराबर ज़मीन में माइंस डिटेक्ट करने में मदद की। वह टेनिस कोर्ट जितना इलाका 20 मिनट में छानता था जिसके लिए इंसान को मेटल डिटेक्टर के साथ 4 दिन लगेंगे।