लैंसेट की स्टडी में कोवैक्सीन को लक्षण वाले कोविड-19 के खिलाफ 77.8% प्रभावी माना गया

लैंसेट द्वारा प्रकाशित एक स्टडी में पुष्टि हुई है कि भारत बायोटेक की कोवैक्सीन सिम्प्टोमैटिक (लक्षण वाला) कोविड-19 होने से बचाने में 77.8% प्रभावी पाई गई और दो डोज़ दिए जाने के दो हफ्ते बाद 'मज़बूत ऐंटीबॉडी रिस्पॉन्स देती है'। स्टडी के मुताबिक, तीसरे ट्रायल में भाग लेने वालों में वैक्सीन से संबंधित कोई मौत या प्रतिकूल प्रभाव नहीं दिखे।