दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरुवार को सीआईएसएफ ने विदेश जा रहे एक यात्री द्वारा लैपटॉप बैग के अंदर छिपाई गई करीब ₹88 लाख की विदेशी मुद्रा ज़ब्त की। सीआईएसएफ ने इसका वीडियो शेयर कर लिखा, "करेंसी लैपटॉप बैग के अंदर छिपाई थी...यात्री को कस्टम को सौंपा गया है।" बकौल रिपोर्ट, सीआईएसएफ को बैग से अमेरिकी डॉलर व यूएई दिरहम मिले हैं।