लैब में बनने वाले हीरों के स्वदेशी उत्पादन को प्रोत्साहन देगी सरकार: वित्त मंत्री सीतारमण
लोकसभा में बजट 2023-24 पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार लैब में बनने वाले हीरों के स्वदेशी उत्पादन को प्रोत्साहन देगी। इसके लिए सरकार एक आईआईटी को 5 साल के लिए शोध-अनुसंधान अनुदान करेगी। बकौल सीतारमण, राष्ट्रीय स्तर का बायोरिसोर्समाइक्रो फर्टिलाइज़र एवं कीटनाशक उत्पादन नेटवर्क बनाने के लिए 10,000 बायो रिसोर्स इनपुट सेंटर लगाए जाएंगे।