लॉकडाउन के बीच चीन के सिचुआन प्रांत में 6.6 तीव्रता वाले भूकंप से हुई 46 लोगों की मौत

चीन के दक्षिण-पश्चिमी सिचुआन प्रांत में सोमवार को आए भूकंप के कारण कम-से-कम 46 लोगों की मौत हो गई। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, 6.6 तीव्रता वाले इस भूकंप का केंद्र सिचुआन के कंगडिंग शहर से 43 किलोमीटर की दूरी पर ज़मीन से 10 किलोमीटर नीचे था। बकौल खबर, इलाके में कोविड-19 के कारण सख्त लॉकडाउन लागू है।