लॉकडाउन में पार्टी में शामिल होने के लिए जुर्माना लगाए जाने के बाद यूके के पीएम ने मांगी माफी

यूके के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने 'लॉकडाउन' में पार्टी में शामिल होने के लिए संसद में माफी मांगी है। बकौल जॉनसन, उन्होंने जानबूझकर नियम नहीं तोड़े या संसद को गुमराह नहीं किया। जॉनसन ने सांसदों से कहा कि उन्हें नहीं पता था कि वह एक पार्टी थी। जॉनसन पर पार्टी में शामिल होने के लिए £50 का जुर्माना लगा था।