लॉकडाउन में विदेशी विश्वविद्यालयों से कोर्स कर केरल के शख्स ने हासिल किए 145 सर्टिफिकेट

केरल के शफी विकरमन नामक शख्स ने कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान विदेशी विश्वविद्यालयों से विभिन्न ऑनलाइन कोर्स कर 145 सर्टिफिकेट हासिल किए हैं। शफी ने प्रिंसटन, येल और कोलंबिया जैसे नामी विश्वविद्यालयों से मेडिकल, फाइनेंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स व कुछ अन्य विषयों पर कोर्स पूरे किए। पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए शफी ने बाद में नौकरी भी छोड़ दी।