लॉज पर छापा मारकर महाराष्ट्र पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 5 महिलाएं रेस्क्यू कीं
महाराष्ट्र पुलिस ने रविवार को बताया कि उसने ठाणे के एक गांव में स्थित लॉज में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है और लॉज के मालिक को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, सूचना मिलने पर उल्हासनगर अपराध इकाई की मानव तस्करी रोधी सेल ने शुक्रवार को लॉज पर छापा मारा और वहां से 5 महिलाओं को रेस्क्यू किया था।