लॉन्च से कुछ मिनट पहले फिर से टली सुनीता विलियम्स की तीसरी अंतरिक्ष यात्रा
भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स की तीसरी अंतरिक्ष यात्रा शनिवार को लॉन्च से 3 मिनट 51 सेकेंड पहले दूसरी बार टल गई। बोइंग के नए स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट से नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर अतंरिक्ष में जाने वाले थे लेकिन तकनीकी समस्या के कारण यात्रा टल गई। इससे पहले मई में भी यात्रा टली थी।