inshorts

लॉरेंस बिश्नोई के पिता पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, कहा- पंजाब में उनके बेटे का बहिष्कार कर रहे वकील

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के पिता ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मानसा (पंजाब) में वकीलों ने जेल में बंद बिश्नोई का बहिष्कार किया है और वे उनका मुकदमा नहीं लड़ना चाहते हैं। वहीं, पंजाब में बिश्नोई की ट्रांज़िट रिमांड को भी उन्होंने कोर्ट में चुनौती दी है।