लॉरेंस बिश्नोई गैंग का एक सदस्य पंजाब के मोहाली से हुआ गिरफ्तार, 11 पिस्तौल बरामद

पंजाब पुलिस ने कहा है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है और उसके पास से 9 एमएम की एक ग्लॉक पिस्तौल, दस 0.32 पिस्तौल, तीन कारतूस और एक लग्ज़री कार बरामद की गई है। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार शख्स की पहचान लुधियाना के रहने वाले 25-वर्षीय मनप्रीत सिंह के तौर पर हुई है।