प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिडनी डायलॉग को संबोधित करते हुए गुरुवार को कहा, "लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत उसका खुलापन है लेकिन अपने स्वार्थ के लिए इसके खुलेपन का दुरुपयोग करने वाले लोगों को हमें रोकना चाहिए।" उन्होंने कहा कि समुद्र, साइबर व अंतरिक्ष में विश्व नए तरह के टकराव के खतरों का सामना कर रहा है।