लोकसभा चुनाव के इतिहास में कैसा रहा है निर्दलीय उम्मीदवारों का प्रदर्शन?
2019 का लोकसभा चुनाव लड़े कुल 3,461 निर्दलीय उम्मीदवारों में से 4 प्रत्याशी चुनाव जीते थे जबकि 3,449 निर्दलीय उम्मीदवारों की ज़मानत ज़ब्त हो गई थी। लोकसभा चुनाव के इतिहास में सबसे अधिक 42 निर्दलीय उम्मीदवार 1957 में जीते थे जबकि 2014 में सबसे कम 3 निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव जीते थे। पहले लोकसभा चुनाव में 37 निर्दलीय उम्मीदवार जीते थे।