लोकसभा चुनाव के छठे चरण में किन राज्यों में सबसे ज़्यादा व कहां हुआ सबसे कम मतदान?
लोकसभा चुनाव के छठे चरण में शनिवार को शाम 5 बजे तक पश्चिम बंगाल में सबसे ज़्यादा 77.99% मतदान हुआ और उसके बाद झारखंड (61.41%), ओडिशा (59.60%), हरियाणा (55.93%) व दिल्ली (53.73%) का स्थान रहा। इसके अलावा बिहार में 52.24% और उत्तर प्रदेश में 52.02% मतदान हुआ। वहीं, जम्मू-कश्मीर (51.35%) में सबसे कम मतदान हुआ।