लोकसभा चुनाव में पहली बार वोट डालने वाली शोम्पेन जनजाति के बारे में क्या-क्या ज्ञात है?

आदिवासी ट्रांसलेटर की मदद से लोकसभा चुनाव में पहली बार मतदान करने वाली शोम्पेन जनजाति ग्रेट निकोबार (अंडमान एवं निकोबार) में रहती है। 2011 की जनगणना के मुताबिक, दुनिया की सबसे आइसोलेटेड जनजातियों में शामिल 'शोम्पेन जनजाति' की आबादी 229 है। शोम्पेन जनजाति के लोग घुमंतू प्रवृत्ति के होते हैं और बाहरी दुनिया से ना के बराबर संपर्क रखते हैं।

Load More