लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत में सर्वाधिक कमी वाली 5 सीटों में एमपी की 3 सीटें शामिल
'एबीपी न्यूज़' के अनुसार, लोकसभा चुनाव के 6 चरणों में बीते चुनाव के मुकाबले मतदान प्रतिशत में सबसे ज़्यादा गिरावट वाली 5 सीटों में एमपी की 3 सीटें शामिल हैं। सीधी, खजुराहो और रीवा सीट पर मतदान प्रतिशत में 10% से ज़्यादा गिरावट आई है। इस बार सीधी में 12.90%, खजुराहो में 11.25% और रीवा में 10.68% कम वोट पड़े।