लोकसभा में आज सुबह 11 बजे से अपना छठा बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण गुरुवार को सुबह 11 बजे से लोकसभा में अंतरिम बजट 2024 पेश करेंगी। यह उनके द्वारा पेश किए जाने वाला लगातार छठा बजट होगा। अंतरिम बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री सीतारमण वित्त मंत्रालय पहुंच चुकी हैं। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 के बाद देश का पूर्ण बजट पेश किया जाएगा।