लोकसभा स्पीकर और सर्बानंद सोनोवाल ने लाल किले पर आयोजित योग उत्सव में किया योग

विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर गुरुवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल व जी. किशन रेड्डी ने दिल्ली के लाल किले पर आयोजित योग उत्सव में योग किया। बकौल बिड़ला, "अनेक बीमारियों के उपचार, रोकथाम और नियंत्रण में योग प्रभावी है।" जी. किशन रेड्डी ने कहा, "योग सभी के लिए लाभदायक है। इसे रोज़ करना चाहिए।"