अधिकारियों के मुताबिक, पलामू टाइगर रिज़र्व (झारखंड) में दो लोको पायलटों की सतर्कता ने कम-से-कम 12 हाथियों को बचाया। दरअसल, ट्रेन करीब 70 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से चल रही थी तब लोको पायलटों ने हाथियों को ट्रैक पर देखा। एक लोको पायलट के मुताबिक, उन्होंने तेज़ी से इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को हाथियों से करीब 60-मीटर दूर रोक दिया था।