लोग उम्मीदों के सहारे जीते हैं लेकिन झूठी उम्मीदें क्यों?: केंद्रीय बजट पर मायावती
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा प्रमुख मायावती ने केंद्रीय बजट 2023-24 को लेकर कहा कि इस वर्ष का बजट भी कोई ज़्यादा अलग नहीं है। उन्होंने कहा, "लोग उम्मीदों के सहारे जीते हैं लेकिन झूठी उम्मीदें क्यों?" मायावती के मुताबिक, पिछले साल की कमियां कोई सरकार नहीं बताती और नए वादों की झड़ी लगा देती है।