केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की रविवार को सड़क हादसे में मौत के बाद कहा है, "लोग सोचते हैं...(कार की) पिछली सीट पर बैठने वालों को सीट बेल्ट लगाना ज़रूरी नहीं...यह समस्या है।" बकौल गडकरी, मंत्रालय सभी कारों में 6 एयरबैग अनिवार्य करने की दिशा में काम कर रहा है।