लोगों को लगता है कि हम बड़े बंगलों में रहते हैं और छुट्टियां मनाते हैं: सीजेआई
भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) एन.वी. रमणा ने कहा है कि लोगों के मन में जजों को लेकर बैठी गलत धारणाओं को खत्म करना ज़रूरी है। उन्होंने कहा, “लोगों को लगता है कि न्यायाधीश बड़े बंगले में रहते हैं…सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक काम करते हैं...छुट्टियां मनाते हैं...हफ्ते में 100 मामलों की तैयारी व सुनवाई करना...आसान नहीं है।”