रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर कोरिया ने यह कहकर लेदर ट्रेंच कोट पर प्रतिबंध लगाया है कि किम जोंग-उन के फैशन विकल्पों की नकल करना अपमानजनक है। 2019 में टीवी पर किम के लेदर कोट पहने नज़र आने के बाद परिधान निर्माताओं ने लेदर कोट बनाने शुरू किए थे। वहीं, निर्माताओं व पहनने वालों से लेदर कोट ज़ब्त किए गए हैं।