प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 87वें 'मन की बात' कार्यक्रम में नासिक (महाराष्ट्र) के चंद्रकिशोर पाटिल की तारीफ की जो लोगों को गोदावरी नदी में कूड़ा-कचरा फेंकने से रोकते हैं। बकौल प्रधानमंत्री, "इस काम में चंद्रकिशोर...अपना काफी समय खर्च करते हैं। शाम तक उनके पास ऐसी चीज़ों का ढेर लग जाता है, जो लोग नदी में फेंकने के लिए लाते हैं।"