inshorts

लोगों को मरता देखकर डर लगता था: 130-दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुआ कोविड-19 मरीज़

मेरठ (उत्तर प्रदेश) में विश्वास सैनी नामक कोविड-19 मरीज़ को 130-दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। एक डॉक्टर ने बताया कि 28 अप्रैल को कोविड-19 पॉज़िटिव मिले विश्वास एक-माह वेंटिलेटर सपोर्ट पर रहने के बाद ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे। बकौल विश्वास, "लोगों को अस्पताल में मरता देखकर डर लगता था लेकिन डॉक्टर मेरा हौसला बढ़ाते रहते थे।"