प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है, "आज देश को विश्वास है कि देश के साथ धोखा करने वाला, गरीबों को लूटने वाला कितना भी ताकतवर हो...कहीं भी छुपा हो उस पर रहम नहीं किया जाता। सरकार उसे छोड़ती नहीं है।" उन्होंने कहा, "पिछले 6-7 साल के कार्यों से हमने विश्वास कायम किया है कि बढ़ते भ्रष्टाचार को रोकना संभव है।"