लोगों ने कोहली पर उंगली उठानी शुरू कर दी है, यह खतरनाक चीज़ है: शोएब अख्तर

शोएब अख्तर ने विराट कोहली की फॉर्म के बारे में कहा, "लोगों ने कोहली पर उंगली उठानी शुरू कर दी है और यह खतरनाक चीज़ है।" उन्होंने कहा, "यह परफॉर्मेंस-आधारित आईपीएल का फ्रैंचाइज़ी मॉडल है...यहां किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा, यहां तक कि कोहली को भी नहीं। अगर वह परफॉर्म नहीं करते...तो उन्हें भी बाहर किया जा सकता है।"