प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें कुछ लोग एक युवती से उसके कथित मंगेतर के सामने छेड़छाड़ करते दिख रहे हैं। वीडियो में 'मंगेतर' एक आरोपी का पैर पकड़कर युवती को छोड़ने की गुहार लगाता दिख रहा है। बकौल पुलिस, अभियुक्तों की पहचान हो गई है और एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है।