लड़के का दावा, दिल्ली मेट्रो में एक शख्स ने उसके साथ की छेड़छाड़; पुलिस ने दिया जवाब

एक लड़के के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो में एक शख्स ने उसके साथ छेड़छाड़ की है। 16-वर्षीय लड़के ने कहा, "मुझे अपने पीछे (प्राइवेट पार्ट) कुछ अजीब महसूस हुआ…लगा कि यह बैग है...लेकिन यह एक शख्स की उंगली थी।" लड़के ने बताया कि शख्स उसके प्राइवेट पार्ट पर उंगली रगड़ रहा था। दिल्ली पुलिस ने लड़के से कॉन्टैक्ट डिटेल्स मांगी हैं।