लड़ाई मुश्किल रही: दिल्ली दंगों के एक मामले में उमर खालिद के आरोप-मुक्त होने पर उनके पिता

2020 के दिल्ली दंगों से जुड़े एक मामले में उमर खालिद के आरोप-मुक्त होने पर उनके पिता ने कहा, "लड़ाई काफी मुश्किल रही, लेकिन न्याय मिलने को लेकर हमारी सोच सकारात्मक थी।" गौरतलब है कि उमर खालिद कई अन्य मामलों में भी आरोपी है और यूएपीए के तहत दंगों में व्यापक साज़िश के आरोप के चलते अभी जेल में है।