दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को बताया कि कमला मार्केट इलाके में दो लोगों के बीच हुई लड़ाई को रोकने गए 55-वर्षीय ऑटोरिक्शा चालक की उनमें से एक शख्स ने कृपाण मारकर हत्या कर दी। बकौल पुलिस, आरोपी ने दूसरे शख्स पर भी कृपाण से हमला किया था जिसकी हालत अब स्थिर है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।